तिरूवनंतपुरम। सबरीमाला में 2018 में हुई सोने की चोरी के मामले में मुख्य पुजारी के शामिल होने की खबर आ रही है। एसआईटी द्वारा की जा रही जांच में खुद आरोपी राजवीरू ने इस चोरी में सबरीमाला के मुख्य पुजारी उन्नीकृष्णन पोट्टी के साथ अपने संबंध होने की बात कबूल की है।
ज्ञात हो की मंदिर के गर्भगृह में द्वार पर सोने की प्लेटों की रीप्लेटिंग की गई थी। जिसमें सोने की पुरानी चादरों की जगह नई चादरें चढ़ाई गई थी। कार्य होने के बाद जब पुरानी और नई चादरों की वजन किया गया था तो कुछ सोना कम पाया गया था जिसके बाद कमेटी द्वारा जांच की गई थी और मामले में शामिल कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
