नर्मदा। गुजरात के नर्मदा जिले के राजपीपला मंदिर से कई पुरानी बाघ की खाले मिलने का मामला सामने आया है। यह सभी बाघ की खालें मंदिर के एक महाराज के कमरे से पाये गए है। जिसकी पिछले साल 7जुलाई 2025 को मृत्यु हो गई थी। बताया जा रहा है कि उक्त महाराज मध्य प्रदेश का निवासी था। उसकी मृत्यु के बाद जब मंदिर ट्रस्ट ने उसके कमरे की सफाई की तो मंदिर के पुरानी इमारत में स्थित उसके कमरें में काफी मात्रा में बाघ की खालें पाई गई। जिसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। वन विभाग के अनुसार, पाईं गई सभी खालें प्रथम दृष्टया 35 साल पुरानी हैं।
गुजरात समाचार में प्रकाशित खबर के अनुसार, रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (आरएफओ) जिग्नेश सोनी और उनकी टीम के सर्च ऑपरेशन के दौरान जो आंकड़े सामने आए वो चैंकाने वाले हैं।
-साबुत बाघ की खालें – 37 नग
-चमड़े के टुकड़े – 04 नग
-बाघ के पंजे – 133 नग
खालों के साथ बाघ के नाखून भी पाएगए हैं। वन विभाग की टीम जांच कर रही हैं कि पुरोहित के साथ कोई गिरोह मिलकर तो इन खालों की तस्करी तो नहीं कर रहा था।
#gujrat#TigerConservation #vanyajiv

