भिलाई। नशे के कारोबारी के खिलाफ पुलिस शिकंजा लगातार जारी है। ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने चिट्टा बेचने और नशा करने वालों पर कार्रवाई की है। 2 आरोपियों को पकड़कर उनके पास से करीब 5.600 ग्राम सिंथेटिक हेरोइन (चिट्टा) और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 1 लाख 12 हजार रुपये है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत बैकुंठ धाम दशहरा मैदान कैम्प 2, भिलाई में उत्तम सिंह उर्फ बॉबी और मोहित सिंह चिट्टा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद थाना छावनी पुलिस टीम ने घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।दोनों के कब्जे से 5.600 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21 (ख) और 27 (ए) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस अब चिट्टा सप्लाई के स्रोत, पेडलर और कोरियर नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। साथ ही आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

#CGNews | #Chhattisgarh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *