दुर्ग। डायल 112 की तेज कार्रवाई ने एक महिला की जान बचा ली। शनिवार को शिवनाथ नदी में एक महिला द्वारा आत्महत्या के इरादे से छलांग लगाने की सूचना डीपीसीआर को मिली। सूचना मिलते ही दुर्ग थाना की डायल 112 टीम चिता 2 मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान पूनम श्रीवास्तव, उम्र 40 वर्ष, निवासी मोहन नगर थाना क्षेत्र के रूप में हुई। वह नदी में कूद चुकी थी। तैनात स्टाफ ने तुरंत रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

इसके बाद महिला को समझाइश दी गई और उसे उसकी मां और भाई के सुपुर्द किया गया। दुर्ग पुलिस ने कहा कि समय पर मिली सूचना और टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। साथ ही लोगों से अपील की गई कि संकट की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

#CGNews | #Chhattisgarh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *