रायपुर। शराब घोटाले में जेल गए पूर्व मुख्य मंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को जमानत मिल गई है। हाईकोर्ट ने चैतन्य की जमानत को मंजूर कर दिया है। चैतन्य को 18 जुलाई 2025 को गिरफ्तार किया गया था। तब से पिछले 5 महीने से वह जेल में ही थे। ईडी का आरोप है कि चैतन्य शराब घोटोले के मुख्य सूत्रधार थे। इससे 2019 से 22 के बीच हुए शराब घोटाले में सरकारी संपत्ति को खूब नुकसान पहुंचा है। इस घोटाले की रकम करीब 3000 करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है। इसमें चैतन्य को 250 करोड़ मिलने का आरोप लगा है।
#Chhattisgarh #CGNews #chhattisgarhNews #CG #BreakingNews #News #छत्तीसगढ़ #खबर
