न्यूज डेस्क। देश के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की कीमतें 2 लाख रुपए के पार चली गई है। एमसीएक्स के आंकड़ों के अनुसार चांदी 2,00,362 रुपए तक पहुंच गई है।
सोने की कीमतें जहां आसमान छू रही हैं चांदी भी अपनी उंचाईयों को चढ़ने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। चांदी की कीमत अब 2 लाख रुपए पार कर चुकी है। पिछले कुछ हफ्तों में चांदी की कीमत में 17 हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई है। बाजार अनुभवियों के अनुसार, ब्याज दरों में कटौती, सप्लाई में कमी, अमेरिका की ओर से मैक्सिको पर लगाया गया 50 फीसदी टैरिफ और डिमांड में इजाफे की वजह से चांदी और सोने की कीमतों में इजाफा हुआ है। साल 2026 तक चांदी के दाम 2.50 लाख पार होने के आशंकाएं लगाई जा रही हैं।
चांदी के साथ सोने की कीमतों ने भी रिकॉर्ड कायम किया है. एमसीएक्स के आंकड़ों के सोने के दाम रिकॉर्ड 1,34,111 रुपए पर पहुंच गए। सोने ने 17 अक्टूबर यानी करीब दो महीनों के बाद पहली बार रिकॉर्ड कायम किया है।
