भिलाई। दूध डेयरी के लिए लोन दिलाने एवं बीमा कराने का झांसा देकर धमधा क्षेत्र के किसानों से लगभग 46 लाख रूपये की धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने बैंक प्रबंधन सहित 6 और उपयोग को और गिरफ्तार किया है। मामले में 4 नवंबर को एक बैंक कर्मी सहित एक युवती की गिरफ्तारी पुलिस ने की थी। बता दें कि करीब 26 खाताधारकों को 10- 10 लाख रूपये लोन दिलाने का प्रलोभन दिया गया था। यही नहीं सिक्यूरिटी के नाम पर खाताधारकों से हस्ताक्षरयुक्त चेक भी लिया गया। इसके बाद चेक में राशि भरकर अलग अलग खातों में राशि ट्रांसफर करा दी गई। अब पुलिस ने जांच के बाद 6 और आरोपियों को पकड़ा है।
- गिरफ्तार आरोपी और उनकी भूमिका
- 1. भागवत ठाकुर उम्र 65 वर्ष सा0 ग्राम राहतादाह धमधा – खाते में पैसा लेना और उसे आरोपी को हस्तांतरण करना
- 2-हरिशचंद यादव उम्र 35 वर्ष सा0 यादव पारा धमधा- खाते में पैसा लेना और उसे आरोपी को हस्तांतरित करना
- 3-मुकेश पटेल उम्र 25 वर्ष सा0 ग्राम परसकोल, धमधा – खाते में पैसा लेना और उसे आरोपी को हस्तांतरित करना
- 4-बी ईश्वर राव उम्र 38 वर्ष सा0 सेक्टर 06 भिलाई- बैंक मैनेजर जो मुख्य आरोपी के साथ सहयोगी
- 5.-जवाहर सोनी उम्र 60 वर्ष सा० यादव पारा धमधा – पैसा कलेक्ट करके आरोपी को पहुंचता था
- 6-हेमंत सिन्हा उम्र 28 वर्ष सा० ग्राम डेहरी चौकी देवकर थाना साजा बेमेतरा-खाते में पैसा लेना और उसे आरोपी को हस्तांतरित करना।
