भिलाई # सीजी। 22 सितम्बर 2026 को थाना नेवई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बीआरपी चौक नर्सरी, नेवई में एक व्यक्ति सट्टा-पट्टी लिखकर रुपये-पैसों का दांव लगवा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और आरोपी को सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया।

थाना नेवई पुलिस ने बताया कि टीम स्टेशन मरोदा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बीआरपी चौक नर्सरी, नेवई में एक व्यक्ति विभिन्न अंकों के सामने रुपये-पैसों का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिख रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु गवाहों को तलब कर उनके समक्ष पंचनामा तैयार किया गया तथा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

मौके पर एक व्यक्ति को सट्टा-पट्टी लिखते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम तामेश्वर साहू उर्फ तामेश, उम्र 41 वर्ष, निवासी स्टेशन मरोदा संगम चौक, थाना नेवई, जिला दुर्ग बताया। आरोपी के कब्जे से 05 नग सफेद लाइनदार कागज में विभिन्न अंकों के सामने लिखे सट्टा दांव, नगदी रकम एवं एक नीले रंग का डाटपेन बरामद किया गया।

थाना नेवई में अपराध क्रमांक 629/2026, धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को 22 सितम्बर 2026 को 4:15 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय दुर्ग भेजा गया।घटना स्थलबीआरपी चौक नर्सरी, नेवई, थाना नेवई क्षेत्र, जिला दुर्ग।आरोपीतामेश्वर साहू उर्फ तामेश, उम्र 41 वर्ष, निवासी स्टेशन मरोदा संगम चौक, थाना नेवई, जिला दुर्ग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *