भिलाई # सीजी। 22 सितम्बर को प्रार्थी चांद अली, निवासी खुर्सीपार द्वारा थाना खुर्सीपार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी एन गोपाल द्वारा शराब पीने के लिए 200 रुपये मांगे गए थे। रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने जेब से धारदार हथियार निकालकर प्रार्थी की दुकान में प्रवेश किया और काउंटर में रखे 500 रुपये निकाल लिए। इसके बाद धारदार हथियार लहराते हुए गाली-गलौज कर मौके से फरार हो गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 433/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ एवं प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संदेही की पहचान कर उसे थाना लाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार किए जाने पर उसके कब्जे से लूट की रकम एवं घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।आरोपी का नाम1. एन गोपाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी सेक्टर-11, स्वीपर मोहल्ला, सड़क क्रमांक 08, तेलगु बस्ती, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *