असम। असम में सिविल सेवा अधिकारी नुपुर बोरा के घर छापेमारी में 2 करोड़ रुपया कैश बरामद हुआ है। भ्रष्ट अफसर 2019 बैच की एसीएस अधिकारी है। भ्रष्ट अफसर को हिरासत लेकर आय से अधिक संपत्ति रखने के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री विशेष सतर्कता सेल द्वारा की गई जांच में नुपुर के घर से 80 लाख कैश और 1 करोड़ के सोने के गहने मिले हैं।

