नई दिल्ली। चुनाव आयोग स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानि एसआईआर को लेकर पूरे देश में कुछ बड़ा करने वाली है। चुनाव आयोग ने 10 सितंबर को पूरे देश के राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों की बैठक बुलाई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में कुछ बड़ा होने वाला है और एसआईआर को पूरे देश में लागू किया जा सकता है।
चुनाव आयोग पहले ही साफ कर चुका है कि वह अब पूरे देश में मतदाता पुनरीक्षण को गहनता के साथ लागू हो करेगा। 10 सितंबर की बैठक में इस निर्णय को लेकर कुछ फाइनल किया जा सकता है। 24 जून को एसआईआर को लागू करते समय भी चुनाव आयोग इसे पूरे देश में लागू करने का संकेत दे चुकी है।

#BreakingNews #SIR

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *