न्यूज डेस्क। भारत के सबसे बड़े भगौड़े आर्थिक आरोपी विजय माल्या और नीरव मोदी तिहाड़ की जेल में हवा खाने वाले हैं। सरकार लगातार देश के भगौड़े आर्थिक अपराधियों को वापस लाने का प्रयास कर रही है। यह चर्चा और तेज तब हो गई जब आज ब्रिटेन की क्राउन अभियोजन सेवा के एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल का निरीक्षण किया है।
चर्चा है कियह निरीक्षण वित्तीय और आपराधिक आरोपों में वांछित भगोड़ों के प्रत्यर्पण को मंजूरी देने के लिए ब्रिटेन की अदालतों को मनाने के भारत के प्रयासों के तहत किया गया है।
सीपीएस ने तिहाड़ जेल के उच्च सुरक्षा वाले वार्ड का दौरा कर कैदियों से भी बातचीत की है। भारत ने आश्वासन दिया कि अंतरराष्ट्रीय भगोड़ों को सुरक्षा दी जाएगी। ऐसे कैदियों के लिए एक ‘एन्क्लेव’ बनाए जाने की खबरे हैं।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *