भिलाई। धारदार हथियार लेकर सार्वजनिक स्थान पर दहशत फैलाने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आम नागरिकों को डराने–धमकाने की सूचना पर पुलिस ने यह कार्यवाही की है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चापड़ जब्त किया गया है।
सुपेला पुलिस के अनुसार 07 फरवरी को टाउन पेट्रोलिंग एवं अपराध विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भिलाई नगर रेलवे स्टेशन रोड क्षेत्र में अभय गजभिये 22 वर्ष, निवासी रमण मोहल्ला, देवांगण समाज भवन के पास, सुपेला अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर आम नागरिकों को लहरा-लहरा कर भयभीत कर रहा है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चापड़ जप्त किया गया। आरोपी का उक्त कृत्य आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने से अपराध क्रमांक 218/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
