भिलाई। वाहन चोरी के एक मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। 15 वर्ष से मोटरसाइकिल मैकेनिक का काम करने वाला मुख्य आरोपी निकला। चोरी के वाहनों को काटकर कबाड़ियों को बेचने का काम किया जा रहा था। गिरोह के 4 आरोपियों से लगभग 07 लाख रुपये की सामग्री जब्त की गई है।

थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी विजय देवांगन विगत लगभग 15 वर्षों से मोटरसाइकिल मैकेनिक का कार्य कर रहा है। अपने तकनीकी ज्ञान का दुरुपयोग करते हुए आरोपी द्वारा क्षेत्र में घूम-घूमकर अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल एवं स्कूटी चोरी की जाती थी। चोरी किए गए वाहनों को आरोपी अपने घर ले जाकर हेक्जा ब्लेड जैसे औजार से काटकर उनके लोहे एवं एल्युमिनियम के पार्ट्स अलग करता था तथा इन्हें फेरी वाले एवं स्थानीय कबाड़ियों के माध्यम से विक्रय किया जाता था।

आरोपी की निशानदेही पर अन्य सहयोगी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिनके कब्जे से चोरी किए गए मोटरसाइकिलों के पार्ट्स बरामद किए गए।पूछताछ में आरोपी द्वारा कुल 10 दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया गया, जिनमें थाना पद्मनाभपुर, सिटी कोतवाली दुर्ग एवं मोहन नगर क्षेत्र के वाहन शामिल हैं। प्रकरण में जप्त की गई दोपहिया वाहन, स्कूटी एवं कटे हुए पार्ट्स की कुल अनुमानित कीमत लगभग 07 लाख रुपये आंकी गई है।

  • गिरफ्तार आरोपी :
  • 1. विजय देवांगन, उम्र 36 वर्ष, निवासी उरला दामाद पारा, वार्ड क्रमांक 58, बोगदा पुलिया के पास, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग
  • 2. सोनू गुप्ता, उम्र 28 वर्ष, निवासी मुर्रा भट्टा उरला, वार्ड क्रमांक 57, थाना मोहन नगर
  • 3. उमेश गुप्ता, उम्र 24 वर्ष, निवासी मुर्रा भट्टा उरला, वार्ड क्रमांक 57, थाना मोहन नगर
  • 4. मोहम्मद खान, उम्र 57 वर्ष, निवासी मितान चौक, सुभाष नगर, थाना पद्मनाभपुर
  • जब्त सामग्री:
  • चोरी की हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल
  • चोरी की एक्टिवा स्कूटी▪️
  • विभिन्न दोपहिया वाहनों के कटे हुए लोहे एवं एल्युमिनियम पार्ट्स▪️
  • कुल 10 चोरी किए गए दोपहिया वाहन (विभिन्न थाना क्षेत्रों के)▪️
  • कुल अनुमानित जब्ती कीमत लगभग 07 लाख रुपये
  • दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि अपने दोपहिया वाहनों को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें, लॉक का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। चोरी एवं अवैध क्रय-विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।#Chhattisgarh #CGNews #chhattisgarhNews #CG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *