न्यूज डेस्क। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जमकर अपनी भड़ास निकाली है। शुक्रवार को एनआई को दिए एक बाइट में उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी क्रूर शासक हैं, जो लोकतंत्र को नहीं मानतीं।
ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा, ‘वह लोकमंत्र को नहीं मानती, तानाशाह को मानती हैं। जो प्रधानमंत्री को विधानसभा के अंदर गाली दे। गृहमंत्री को गाली दे वो बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती है। विधानसभा के अंदर जिस तरह से शुभेंद्रु अधिकारी को पीटने का काम किया गया। शंकर घोष और 5 एमएलए को जिस तरह से पीटा गया। इससे बड़ा दुर्भाग्य और कुछ नहीं होगा कि ममता बनर्जी के सामने सब लोगों की पिटाई हुई। ममता बनर्जी को कोई विरोध करता है पंचायत में तो उसे जिंदा मारकर पेड़ पर लटका देना। ममता बनर्जी बंगाल का अपमान कर रही हैं। बंगाल की भाषा का अपमान कर रही हैं। बंग्लादेशी घुसपैठी कभी बंगाली नहीं हो सकता वह देश का दुश्मन है। ममता बनर्जी उन्हें अपना वोट का दोस्त मानकर चलती हैं। अगर बीजेपी की सरकार आई तो हम 71 से आए एक-एक घुसपैठी को निकालेंगे।
इस दौरान उन्होंने ‘द बंगाल फाइल्स’ फिल्म को लेकर भी अपनी बात कही। एएनआई के प्रस्तुत वीडियों में आप उन्हें सुन सकते हैं।

#WATCH #bangalpolitics #Bangalfiles

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *