उत्तरकाशी| उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले के स्यानाचट्टी में यमुना नदी पर बनी झील से लोग भयभीत और परेशान है। यहाँ बनी कृत्रिम झील पूरे पूरे क्षेत्र को धीरेधीरे अपनी चपेट में ले रही हैं। इससे परेशान लोगों ने पानी में उतरकर जोरदार प्रदर्शन और नारेबाज़ी की।
उनकाकहना है कि प्रशासन यदि समय पर झील की सफाई और चैनेलाइज़ करती होती तो यह समस्या नहीं होती । आज उनका सब कुछ पानी में डूब गया है।जिसके चलते उन्हें दूसरी जगह शरण लेनी पड़ी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि 28 जून की रात को भी यहां अस्थायी झील बनी थी, लेकिन सही समय पर समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिसके चलते आज स्थिति विकराल हुई है। जिसका सामना स्थानीय लोगों को करना पड़ रहा है। इसीलिए वह प्रदर्शन करने को मजबूर हैं ।यमुनोत्री हाईवे पर स्थित स्यानाचट्टी में यमुना नदी पर बनी झील से यमुनोत्री धाम समेत गीठ पट्टी के 12 गांवों के करीब 8000 ग्रामीणों का तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है।
स्यानाचट्टी में यमुना नदी पर बनी झील के कारण आवाजाही बंद हो गई है।
हैl

take etv
