नई दिल्ली। हथिनी बैराज से छोड़े गए पानी और दिल्ली की तेज बारिश में अभी भी दिल्ली में बाढ़ का खतरा कायम है। आज दिल्ली के यमुना बाजार क्षेत्र में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बाढ़ से होने वाली दिक्कतों और राहत कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर पहुंची सीएम ने बाढ़ प्रबंधन और प्रशासनिक तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएँ सुनीं।
उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया को माध्यम से दी। अपनी पोस्ट पर लिखते हुए उन्होंने कहा कि सुबह कुछ समय के लिए यमुना का जलस्तर 206 मीटर को छूने की संभावना थी, किंतु अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। यह इलाका यमुना के फ्लड प्लेन का लो-लाइन क्षेत्र है इसलिए पानी यहाँ तक पहुँचा परंतु इससे आगे नहीं बढ़ा। दिल्ली में बाढ़ जैसी कोई भी स्थिति नहीं है। यह जलस्तर का अधिकतम चढ़ाव था और अब पानी उतरने की दिशा में है।
कंट्रोल रूम से लगातार हालात की निगरानी की जा रही है। राहत और बचाव दल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात हैं ताकि हर स्थिति से निपटा जा सके।
उन्होंने आगे लिखा कि मैं दिल्लीवासियों को आश्वस्त करना चाहती हूँ कि सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *