रायपुर, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रदेश के सभी मस्जिद,दरगाह और मदरसा में तिरंगा फहराने का निर्देश दिया है।बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है इसके महत्व को समझते हुए देशभक्ति,आपसी एकता और भाईचारा के साथ मनाए।उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म मुल्क से मोहब्बत का पैगाम देता है इसलिए मुल्क की आजादी के इस पर्व पर देश के प्रति अपना प्रेम और कर्तव्य निभाते हुए ध्वजारोहण करना चाहिए।उन्होंने कहा कि जो लोग ध्वजारोहण के खिलाफ हैं वो देशभक्त नहीं बल्कि देशद्रोही हैं।

By Ruchi Gautam

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर इटीवी हैदराबाद, भोपाल, रायपुर, नवभारत में 10 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *