नई दिल्ली( न्यूज डेस्क)। पंजाब में 20 नवंबर को चार सीटों पर विधान सभा के लिए उपचुनाव होने हैं। इसी के चलते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी सोमवार रात को अमृतसर पहुंचे थे। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेताओं और पुलिस बल भी काफ़ी संख्या में पहुँची थी। राहुल गांधी के वहाँ इतने सारे लोगों के साथ पहुँचने की वजह से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस की धक्का-मुक्की से आहत एक महिला इस दौरान राहुल गांधी पर जमकर बरसी जिसका वीडिओ सोशल मीडिया में काफ़ी वायरल हो रहा है। महिला कहती नज़र आ रही है, “उनका कोई हक़ नहीं बनता लोगों को परेशान करने का, इतनी भीड़ लेकर आने की ज़रूरत ही क्या थी, गुरु के घर में सब बराबर होते हैं। “वाहे गुरु” से बड़ा हो गया क्या वो।”

बता दें कि गांधी श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने पहुँचे थे। इस दौरान उन्होंने गुरुवाणी कीर्तन सुना और संगत को पानी पिलाने की सेवा निभाई। राहुल गांधी झारखंड से सीधे अमृतसर पहुंचे थे। यहां उन्होंने वोटरों को संदेश दिया कि कांग्रेस पंजाब, पंजाबियों व सिखों के साथ है।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *