भारत सौर ऊर्जा उत्पादन में तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है| केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गुरुवार को यह जानकारी दी|जापान को पीछे छोड़कर भारत ने 1,08,494 गीगावाट घंटा सौर ऊर्जा का उत्पादन किया है, जबकि जापान ने 96,459 गीगावाट घंटा सौर ऊर्जा का उत्पादन किया| केंद्रीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने अंतरराष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी (IRENA) के आंकड़ों से बताया कि भारत ने 1,08,494 गीगावाट घंटा सौर ऊर्जा का उत्पादन किया है|

#IndiaInTop3Solar pic.twitter.com/QIaXvdou7S

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *