देहरादून। धामी सरकार उत्तराखंड के प्रमुख मंदिरों के लिए एक मास्टर प्लान लागू कर रही है। इस प्लान में हरिद्वार के मनसा देवी, चंडी देवी, हर की पैड़ी, कैंची धाम, जागेश्वर मंदिर, श्रीनगर धारी देवी मंदिर और गढ़वाल कुमाऊं मंदिर भी शामिल किए जाएंगे जहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बनाए गए मास्टर प्लान में कई तरह की नई व्यवस्थाओं को लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपर मुख्य सचिव आरके सुधांशु को सभी जिलाधिकारियों को इससे संबंधित निर्देश देने के लिए कहा है।
