नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने दिल्ली सरकार को विशेष सहायता राशि के रूप में 821.26 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली के आधारभूत ढांचे को सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 821.26 करोड़ रुपए की विशेष सहायता राशि स्वीकृत करने पर मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।
इस राशि से स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, जल, आवास, ऊर्जा और एमआरटीएस फेज- 4 सहित 33 परियोजनाएं संचालित होंगी।
सीएम ने कहा कि यह निर्णय ‘विकसित भारत’ के संकल्प को ‘विकसित दिल्ली’ में रूपांतरित करने की दिशा में एक दूरदर्शी कदम है। दिल्ली सरकार इन परियोजनाओं को समयबद्ध, पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के लिए संकल्पबद्ध है। डबल इंजन वाली सरकार ने पहले भी दिल्ली के विकास में लगातार सहयोग किया है और आज भी कर रही है। मेरा मानना है कि केंद्र सरकार ने हमेशा दिल्ली को एक विकसित दिल्ली बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
- दिल्ली के आधारभूत ढांचे को सशक्त बनाने हेतु केंद्र सरकार द्वारा ₹821.26 करोड़ की विशेष सहायता राशि स्वीकृत करने पर मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री
- @narendramodi जी, गृह मंत्री श्री
- @AmitShah जी एवं वित्त मंत्री श्रीमती
- @nsitharaman जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। इस राशि से स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, जल, आवास, ऊर्जा और MRTS Phase-IV सहित 33 परियोजनाएं संचालित होंगी। यह निर्णय ‘विकसित भारत’ के संकल्प को ‘विकसित दिल्ली’ में रूपांतरित करने की दिशा में एक दूरदर्शी कदम है। दिल्ली सरकार इन परियोजनाओं को समयबद्ध, पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने हेतु संकल्पबद्ध है।
- @AmitShah
- @HMOIndia
- @JPNadda
- @BJP4Delhi
- @BJP4India#ViksitDilli
- https://x.com/gupta_rekha/status/1950511938598842643/photo/2
