पटना। बिहार राज्य में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया जाएगा। यह जानकारी बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स में पोस्ट कर दी है। यह आयोग सफाई कर्मचारियों के हितों से संबधित सुझाव, उनके अधिकारों की रक्षा, सफाई कार्यों में लगे लोगों से संबंधित कल्याण कारी योजनाओं के कार्यो की समीक्षा करने के साथ सरकार को सुझाव देगा। बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष एवं 5 सदस्य होंगेे। जिनमें से एक महिला या ट्रांसजेंडर के लिए आरक्षित होगा। आयोग समाज में सफाई से जुड़ें वंचित वर्ग के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने एवं उनके सामाजिक व आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

https://twitter.com/officecmbihar/status/1949403789779521820/photo/1

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *