NEWS DESK| सौभाग्य की कामना के लिए किया जाने वाला हरियाली तीज उत्तर भारत का एक बड़ा पर्व है। छोटी तीज के रूप में मनाया जाने वाला यह त्योहार सिंजारा दूज से शुरू हो जाता है। पूजा पाठ और व्रत के बाद अगर आप भी हरियाली तीज की पार्टी या उत्सव और झूलों का मजा लेना चाहती हैं तो दिल्ली एनसीआर के कुछ ठिकाने आपके लिए बिलकुल तैयार हैं।
नोएडा के ड्रिंक एंड डाइन में संगीत, भोजन और रंग-बिरंगी सजावट के साथ 700 रुपये एंट्री फीस में आप तीज का उत्सव मना सकती हैं।
नोएडा के लॉजिक्स मॉल के इम्परफेक्टो रेस्टोरेंट में भी 26 से 27 जुलाई पूरी फैमिली के साथ हरियाली तीज का मजा ले सकते हैं। फैमिली फंक्शन और हरियाली तीज सजावट के साथ यहां लगे झूले का आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
दिल्ली के त्यागराज नगर में जगन्नाथ मंदिर में भी हरियाली तीज समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यहां मेहंदी प्रतियोगिताएं आदि आयोजित हैं।
आम्रपाली सेंचुरियन पार्क प्लाट नं जीएच 5 ग्रेटर नोएडा में सीपीआरएल हरियाली तीज उत्सव 2025 का आयोजन किया गया है। इसमें एंट्री फ्री है। यहां 26 जुलाई को 2 से 6 बजे तक मेहंदी आयोजन और 27 जुलाई को 5 बजे से तीज आयोजन है।
दिल्ली हाट प्रीतमपुरा में 25 से 27 जुलाई तीज महोत्सव मनाया जा रहा है। यहां एंट्री फ्री है।
सुंदर नर्सरी में हरियाली तीज बाजार लगाया गया है। एंट्री फ्री है।
नोएडा स्टेडियम में तीज और रक्षा बंधन मेले का आयोजन है। इसकी एंट्री 30 रुपए है।
ग्रेटर नोएडा के ओमेक्स माॅल में भी हरियाली तीज का आयोजन है। यह आयोजन बकोयार सेकंड फ्लोर पर हैं। एंट्री फीस 899 है। यहां डीजे, बफेट, लाइव बैंड की व्यवस्था है।
दिल्ली हाट के आइएनए में भी तीज मेले का आयोजन है । 26 से 27 जुलाई को आयोजित इस आयोजन में एंट्री फ्री है।

https://www.facebook.com/reel/1050995413785922/?s=single_unit&cft[0]=AZUriwfC8ZYUWFLj19kw16aPP-I7uOZ4EnI0cw3JrHdlpldqQ8OAKUjw2OkcrroMb3mGF25FL60CHH6wP6APcENqZ1fNvAJIPJMufBPhjjWsYs-3kWavae30jjVKliC-W9fDPc96Bx_muoYwGifcFVvv-h8oqqm1GchMICqBwoCghpOviYIjUvE9oBhwwJoau1ya_8xZRoUygTKT_Mb6Y07E&tn=H-R

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *