न्यूज डेस्क। सावन का महीना व्रत त्योहार के साथ सोलह श्रृंगार का महीना भी माना जाता है। इस महीने में हरियाली तीज के व्रत के दौरान महिलाएं विशेष रूप से श्रृंगार करती हैं। इसी महीने में विभिन्न तरह के तीज फेस्टिवल्स का आयोजन भी होता है। तीज और राखी में भी महिलाएं मेहंदी लगाती हैं। महिलाओं के विभिन्न आयोजनों में मेहंदी प्रतियोगिताएं भी होती हैं। हम आपको मेहंदी कुछ सरल डिजाइन बता रहे हैं ताकि आप भी मेहंदी का कोन उठाकर अपने हाथों को सजा सकें और मेहंदी काम्पीटिशन में अपनी प्रतिभा दिखा सकें।










