नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद भी अमरनाथ यात्रा को लेकर यात्रियों में काफी जोश देखा गया। बम भोले के जयकारे के साथ आज सुबह 5 बजे अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था पूरी सुरक्षा के साथ जम्मू से रवाना हुआ है। इस यात्रा के मौके पर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने यात्रियों का उत्साहवर्धन करते हुए जत्थे को रवाना किया। यात्रा को रवाना करते हुए एलजी मनोज सिन्हा ने कहा, ‘तीर्थयात्रियों के लिए, जम्मू-कश्मीर प्रशासन, अमरनाथ श्राइन बोर्ड और जम्मू-कश्मीर के निवासियों ने अपने कर्तव्यों का बखूबी पालन किया है। इसके पहले हुई यात्रा के मुकाबले इस बार श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं में सुधार हुआ है। गुफा तक जाने वाले दोनों मार्ग पहले 6 फीट चैड़े थे, लेकिन इस बार उनको भी 12 फीट तक चैड़ा कर दिया है। मार्ग पर पहले अंधेरा रहता था, अब ग्रिड कनेक्टिविटी दी गई है।’
आधिकारिक तौर पर यात्रा की शुरुआत कल यानी 3 जुलाई से होने वाली है। यात्रियों के मन में अगर यात्रा से जुड़ा कोई भी सवाल है, तो वे श्राइन बोर्ड की वेबसाइट https://jksasb.nic.in/ पर जा सकते हैं। यात्रा से संबंधित और भी जानकारी इस वेबसाइट https://jksasb.nic.in/onlineservices/howtoreach.html पर दी हुई है।
