न्यूज डेस्क। सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला गैस लीक हो रहे सिलेंडर को पहले अपने
घर के हाॅल में छोड़कर चली जाती है। कई मिनट तक सिंलेडर पूरे घर में लीक होता रहता है। जैसे ही घर के एक पुरुष और महिला को लगता है कि सिलेंडर खाली हो चुका है और अब कोई खतरा नहीं है वह दोनों सिलेंडर को उठाने के लिए पास जाते हैं और पूरे घर में धमाके के साथ आग फैल जाती है। सिलेंडर की लिकेज कितनी भयावह हो सकती है इसका अंदाजा आप इस वीडियो से लगा सकते हैं। वीडियो कहां का है इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
