भिलाई # सीजी। भिलाई के सेक्टर-6 स्थित सतनाम भवन के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में रामनगर निवासी 20 वर्षीय दुष्यंत सिन्हा की मौत हो गई। दुष्यंत अपने दोस्त के साथ पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से लौट रहा था। इसी दौरान उनकी गाड़ी की सामने से आ रहे ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दुष्यंत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, दुष्यंत अपने दोस्त के साथ कथा में शामिल होने गया था। देर रात दोनों वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे सेक्टर-6 के सतनाम भवन के पास पहुंचे, सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी गाड़ी की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दुष्यंत को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल दोस्त को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल ट्रैक्टर भिलाई नगर निगम का बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर भिलाई नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ हादसे की परिस्थितियों और ट्रैक्टर के संबंध में जानकारी जुटा रही है। हादसे में नगर निगम के वाहन की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *