भिलाई # सीजी। मोहन नगर थाना क्षेत्र के कृषि फार्म से ग्राइंडर मशीन, टाइल्स कटिंग मशीन एवं केबल तार चोरी करने वाले 02 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीते 1 फरवरी 2026 की रात्रि कृषि फार्म में चोरी की घटना हुई थी।

पुलिस के अनुसार 2 फरवरी को प्रार्थी गणेश सिंह, निवासी दीपक नगर, दुर्ग ने थाना मोहन नगर में उपस्थित होकर लिखित शिकायत दी थी। प्रार्थी ने बताया कि 01 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 10 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा कृषि फार्म में रखी ग्राइंडर मशीन, टाइल्स कटिंग मशीन, केबल तार एवं ट्रैक्टर बैटरी चोरी कर ली गई है।शिकायत पर थाना मोहन नगर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 108/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना से संबंधित तथ्यों एवं आरोपियों की लगातार पतासाजी की गई। पतासाजी के दौरान संदेहियों की पहचान कर पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को दिनांक 23 जुलाई को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों के कब्जे से चोरी की ग्राइंडर मशीन, टाइल्स कटिंग मशीन एवं केबल तार बरामद कर विधिवत जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

  • गिरफ्तार आरोपी
  • 1. रूपेश उर्फ बुटी सगमोगरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी अटल आवास, उरला नाका, दुर्ग, जिला दुर्ग।
  • 2. राहुल देवराज, उम्र 20 वर्ष, निवासी अटल आवास, उरला, दुर्ग, जिला दुर्ग।
  • जब्त सामग्री : 1. ग्राइंडर मशीन – 01 नग।2. टाइल्स कटिंग मशीन – 01 नग।3. केबल तार – चोरी की सामग्री।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *