bollywood| दर्शक अरशद वारसी और बरुन सोबती अभिनीत ‘असुर’ वेब सीरीज के तीसरे भाग की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। ‘असुर 2’ 2023 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज में से एक थी, जो दर्शाता है कि इसे भारतीय ओटीटी दर्शकों ने कितना पसंद किया।
जियो हॉटस्टार जल्द ही ‘असुर 3’ से जुड़ी घोषणा करने वाला है। जल्द ही ’असुर 3’ की रिलीज डेट आधिकारिक कर दी जाएगी। ‘असुर 3’ में फोरेंसिक विशेषज्ञ धनंजय राजपूत और निखिल नायर के रूप में वापसी करेंगे। तीसरी किस्त की पटकथा गौरव शुक्ला ने लिखी है, जो असुर फ्रैंचाइजी की पहली दो सीरीज के निर्माता और लेखक दोनों हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि निर्माता 2025 के अंत तक ‘असुर 3’ का निर्माण शुरू कर देंगे। यह सीरीज 2026 के अंत में वेब पर आएगी।
