बाॅलीवुड। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘वो रहने वाली महलों की’ जैसे टीवी सीरियल ‘विवाह’ फिल्म में काम कर चुकी फेमस टीवी एक्ट्रेस लता सबरवाल को सभी जानते हैं। वह अपने यू ट्यूब चैनल्स में लेडिज के लिए फैशन टिप्स और डाइट प्लान को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं।
सोशल मीडिया में अचानक लता सबरवाल ने अपने पति से अलग रहने का की घोषणा कर सभी को अचंभित कर दिया है। उनकी शादी को 15 साल हो चुके हैं। 49 वर्षीय एक्ट्रेस ने अपने पति संजीव सेठ के साथ टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काम किया था। इस सीरियल में पति-पत्नी के रूप में दोनों की अदाकारी को काफी पसंद किया गया था, अचानक उनके इस फैसले ने सभी को अचंभित कर दिया है। अपने इंस्ट्राग्राम हैंडल पर लता ने लिखा, ‘लंबी चुप्पी के बाद…मैं घोषणा करती हूं कि मैं (लता सबरवाल) अपने पति ( संजीव सेठ) से अलग हो गई हूं। मुझे एक प्यारा बेटा देने के लिए मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं। मैं उनके भविष्य के जीवन के लिए शुभकामनाएं देती हूं।’ अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि कृपया मेरे और मेरे परिवार की शांति का सम्मान करें और इस बारे में कोई सवाल न पूछें या फोन न करें। आभार।’
बता दें कि संजीव सेठ की लता से दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने टीवी एक्ट्रेस रेशमा टिपनिस से शादी की थी। 11 साल बाद दोनों अलग हुए थे।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *