मुंबई। सोमवार को गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में सीरियल अनुपमा के सेट में आग लग गई। जानकारी के अनुसार यह आग सुबह 6 बजे लगी। कुछ लोगों ने सेट से धुंआ उठते देखा तो फायर ब्रिगेट को इसकी सूचना दी। बता दें कि अनुपमा के दो सेट हैं दूसरा सेट ‘बिग बाॅस’ के सेट के पास है। यह आग फिल्म सिटी के आफिस के पास लगे सेट की बताई जा रही है।
