बाॅलीवुड। दिलजीत दोसांझ की ‘सरदार जी 3’ विवादों में आ गई है। विवाद का कारण इनके पाकिस्तानी कलाकार बताए जा रहे हैं। इसमें हानिया आमिर समेत अन्य पाकिस्तानी कलाकारों को भी शामिल किया गया है। दर्शकों दिलजीत की फिल्म के साथ उन्हें भी बैन करने की मांग कर रहे हैं। सेंसर ने भी फिल्म को हरी झंडी दिखाने से पहले अटका रखा है।
अब मामले को लेकर दिलजीत का सोशल मीडिया में पोस्ट वायरल हो रहा है, ‘जिसमें लिखा गया है कि फिल्म ‘पंजाब 95’ को लेकर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के साथ बाधाओं का सामना करना पड़ा था। जसवंत सिंह खालरा के जीवन पर आधारित बायोपिक कथित तौर पर 127 प्रस्तावित कट्स होने के बाद भारत में रिलीज नहीं हुई है। इस स्टोरी ने उनकी ‘सरदार जी 3’ के लिए चल रही बहस और विरोध को और हवा दे दी। इनके सबके बावजूद दोसांझ ‘सरदार जी 3’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं जिसका ओवरसीज प्रीमियर 27 जून को होने वाला है। हॉरर-कॉमेडी फिल्म में दोसांझ, हानिया आमिर और नीरू बाजवा लीड रोल में हैं। फिल्म के विरोध को देखते हुए, भारत में अभी इस फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद कम है। अमर हुंदल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मानव विज, गुलशन ग्रोवर और सपना पब्बी भी हैं।’
