बाॅलीवुड। काॅमेडी की उस्ताद और ग्रामीण हांस्य ताने-बाने से गुदगुदाने वाली सबकी फेवरेट वेबसीरीज ‘पंचायत 4’  आज 24 जून को रिलीज हो चुकी है।

अमेजन प्राइम के जरिए आप इस सीरीज को देख सकते है। फुलेरा में चुनाव का माहौल है और मंजू देवी और क्रांति देवी चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। इस सीरीज के दिवानों ने तो आधी रात को ही सीरीज के रिलीज होते ही इसे देख डाला और अब सोशल मीडिया में अब इसकी वाहवाही में कमेंट करते नहीं थक रहे हैं। इस बार भी सीरीज को आम आदमी के जीवन से जुड़ने की वजह से जमकर तारीफें मिल रही हैं। हां कुछ दर्शकों को इसमें काॅमेडी का तड़का थोड़ा कम लग रहा है। कुछ इसे काफी इमोशनल भी बता रहे हैं। वहीं कुछ इसकी कहानी को थोड़ा धीमा बता रहे हैं। अब यह बात तो आपको देखकर ही पता चलेगी कि आपकी मोस्ट अवेटिंग वेबसीरीज ‘पंचायत4’ आपको कहा तक इमोशनल करती है और आप इसे कितने नंबर देते हैं।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *