न्यूज डेस्क। इजराइल द्वारा इरान में हमले के बाद अब वहां रेडिएशन का खतरा मंडरा रहा है। आईएईए की ओर से संयुक्त राष्ट्र को जानकारी दी गई है कि इरान के न्यूक्लियर प्रभावित क्षेत्रों में इस आक्रमण से रेडिएशन लीक हो रहा है।
इरान के न्यूक्लियर ठिकानों में इजराइल के द्वारा किए गए हमले के बाद यहां कि स्थिति काफी गंभीर है। भले ही इरान इस बात मानने से इनकार कर रहा हो, लेकिन अंतराष्ट्रीय परमाणु उर्जा एजेंसी द्वारा यूएन को बताई गई जानकारियां काफी गंभीर स्थिति की ओर इशारा कर रही हैं।
इरान के नतांत प्रांत में इजराइल द्वारा जो हमला हुआ था इससे वहां के न्यूक्लियर एरिया के निचली सतह पर रेडिएशन लीक हो रहा है। यह जानकारी खुद आईएईए ने संयुक्त राष्ट्र को दी है। आईएईए के चीफ रफेल ग्रासी के मुताबिक यहां बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है। न्यूक्लियर रेडिएशन की वजह से बिजली सप्लाई बंद हुई इससे इसके सेंट्रीफ्यूज प्रभावित हुए हों और लीकेज की समस्या शुरू हो गई हो।
ग्रॉसी ने कहा कि ईरानी अधिकारियों ने कई परमाणु केंद्रों के प्रभावित होने की जानकारी दी है। उन्होंने ये भी कहा कि ये घटनाक्रम बेहद चिंताजनक है। किसी भी दशा में किसी भी देश की परमाणु सुविधाओं को निशाना नहीं बनाना चाहिए।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *