न्यूज डेस्क। विमान हादसे में आखिरी बोर्डिंग हुए महिला और उसके 15 महीने के बेटे रूद्र की मौत हो गई है। नागपुर वासी मनीष कामदार जिनकी बेटी यशा कामदार की इस हादसे में मौत हुई है। मृतक महिला के साथ उसकी सास रक्षा मूणा भी लंदन जा रही थी जो इस हादसे का शिकार हो गई। मनीष कामदार ने एएनआई को बताया कि उनके परिवार को विमान में नहीं बैठने दिया जा रहा था। उनसे 1000 पाउंड इमिगेशन में मांगा गया था। काश लीगली सब कुछ हुआ होता और मेरे बेटी को और उसके बेटे को रोक दिया गया होता तो आज उनकी जान बच जाती।
नागपुर में बेटे के जन्म के लिए उनके नाति को रोक दिया गया था, जबकि उसके पास ब्रिटीश पासपोर्ट था। उन्होंने बताया कि यह राशि उनकी बेटी की सास ने दी थी। उन्हें किसी ने इन्फोर्म नहीं किया। वह खुद घटना की जानकारी सुनकर यहां पहुंचे।
