न्यूज डेस्क। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की विमान हादसे में मौत के बाद उनका पूरा परिवार शोक संतप्त है। उनके परिवार के लिए यह एक दुखद क्षण है, लेकिन इससे पहले भी उनका परिवार इसी तरह के एक्सीडेंट के हादसों का दुख झेल चुका है।
विजय रूपाणी के बेटे की भी एक रोड एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई थी। उनके बेटे का नाम पुनीत रुपाणी था। उनके नाम से एक ट्रस्ट 1994 में शुरु किया गया था। जो उनके बेटे की याद में दीन दुखियों की मदद करता था। उनके इस ट्रस्ट द्वारा 13 प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं। ये राजकोट के 8 क्षेत्रों में महिलाओ, बच्चों की शिक्षा, खेल, आर्थिक सहायता, चिकित्सा आदि में पीड़ितों की मदद करते हैं।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *