news Desk| विजयभाई रमणिकलालभाई रूपाणी एक भारतीय राजनेता थे, जिन्होंने 2016 से 2021 तक दो कार्यकाल के लिए गुजरात के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में सेवा दी। वे गुजरात विधानसभा के सदस्य थे और राजकोट पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे।

विजय रूपाणी का जन्म (2 अगस्त 1956 ) म्यांमार (तब की बर्मा संघ) के रंगून शहर में मायाबेन और रमणिकलाल रूपाणी के यहां एक जैन परिवार में हुआ था। वे सातवीं और सबसे छोटे संतान थे। राजनीतिक अस्थिरता के कारण उनका परिवार 1960 में राजकोट आकर बस गया। उन्होंने धर्मेन्द्रसिंहजी आर्ट्स कॉलेज से बी.ए. और सौराष्ट्र विश्वविद्यालय से एल.एल.बी. की पढ़ाई की।विजय रूपाणी अपने पिता द्वारा स्थापित ट्रेडिंग फर्म रसिकलाल एण्ड सन्स में भागीदार थे। उन्होंने एक स्टॉक ब्रोकर के रूप में भी कार्य किया था।

इन्होंने शुरुआती समय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में छात्र कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया। वर्ष 1971 में, वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जन संघ में शामिल हो गए। इसी के साथ-साथ रूपाणी भारतीय जनता पार्टी से भी जुड़ गए थे।
उन्होंने आनंदीबेन पटेल का स्थान लिया और 7 अगस्त 2016 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वर्ष 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में उन्होंने राजकोट पश्चिम सीट से जीत हासिल की, जहाँ उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार इन्द्रनील राज्यगुरु को हराया। उन्हें 22 दिसम्बर 2017 को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया और वे नितिन पटेल को उपमुख्यमंत्री बनाकर मुख्यमंत्री पद पर बने रहे। 11 सितम्बर 2021 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।उनके स्थान पर भूपेंद्रभाई पटेल ने मुख्यमंत्री पद संभाला।

12 जून 2025 को अहमदाबाद हवाई अड्डे से लंदन गैटविक हवाई अड्डे की ओर उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की उड़ान 171 के यात्रियों में शामिल थे, जो उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई।


