डेस्क न्यूज। कनाडा का एक पुर्तगाल के 6 नागरिक सवार थे। विमान में ब्रिटेन के 53 नागरिक सवार थे। भारत के 169 यात्री इस विमान में सवार थे। पैसेंजर लिस्ट के 12 वें नंबर में विजय रूपाणी शामिल थे। वर्तमान में 40 लोगों के मृत्य की पुष्टि हुई है। इसमें 217 वयस्क, 11 बच्चें और दो नवजात होने की भी एयर इंडिया की तरफ से जानकारी दी गई है।
विमान में शामिल यात्रियों के नाम इस प्रकार हैं पन्ना नगर, दुष्यंत कुमार,हिमांगी, वैभव पटेल, विनोद चंद्र गोविंद आगे नाम जल्द अपडेट करेंगे।
विमान हादसे को लेकर गृहमंत्री अमित शाह बैठक कर रहे हैं। इसके बाद वह स्वयं अहमादाबाद जाकर हादसे का जायजा लेंगे।
अहमदाबाद आर्मी, बीएसएफ, सीआईएसएफ कार्य में लगी हुई है। ग्रीन काॅरिडोर में सहयोग किए जाने की अपील की गई है। हेल्पलाइन नंबर -18005691444 जिसमें लोग जानकारी हासिल कर सकते हैं।
ग्रीन काॅरिडोर की अपील
सभी अहमादाबाद वासियों से अपील की गई है कि ग्रीन काॅरिडोर में सहायता करें। पीड़ितों को जल्द से जल्द उपचार के लिए पहुंचाने हेतु सड़क पर रास्ता बनाने में सहयोग करें। (According to MEDIA REPORT, pic by the Hindu)
