नई दिल्ली। अहमदाबाद से लंदन जा रहे अंतरराष्ट्रीय विमान में टेक आॅफ के दौरान हादसा हो गया। 242 लोग इस विमान में शामिल थे। यात्रियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। मामला बहुत गंभीर है। यह हादसा रिहायशी इलाके में हुआ है। गृह मंत्री अमित शाह ने बचाव कार्यो के जानकारी ली है। सभी अधिकारी राहत कार्य में लगे हुए है। dopahar 1.30 मिनट पर विमान छूटा था और जैसे ही टेकआफ हुआ 1.42 min. में इसमें आग लग गई। अहमदाबाद meghani नगर गुजसैल में यह हादसा हुआ है। में यह हादसा हुआ है। यह विमान एयर इंडिया का एआई 171 बोइंग था। विमान से कुछ बिल्डिंग और गाड़ियों में आग लग गई है। उक्त क्षेत्र को सिल कर दिया गया है। हाॅस्पिटल से एम्बुलेंस और फायर बिग्रेट की टीम रवाना कि गई है। 12 क्रू मेंबर्स the|

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी प्लेन में मौजूद थे। आपको बता दें कि जो भी घायल अस्पताल में पहुंच रहें है वह गंभीर जली हुई हालत में हैं। ज्यादातर मृत लोगों को ही निकाला गया है। इसके अलावा कई नामचीन लोगों के इस फ्लाइट में होने की खबरें हैं।
मीडिया के चश्मीदीद रिपोर्टर के अनुसार, दुर्घटना ग्रस्त विमान से अभी तक जो भी लोग निकाले गए हैं। वह मृत ही निकाले जा रहे हैं। दुखद बात यह है कि मृत लोगों की संख्या आगे भी बढ़ सकती है क्योंकि अहमादाबाद के मेधानी नगर के लोगों को भी इससे काफी नुकसान हुआ है।
प्लेन के नीचे क्रैश होते ही उसमें पूरी तरह से आग लग गई। मणि नगर के लोगों के बयान के मुताबिक जैसे ही विमान गिरा वह डर कर दूर भाग गए। बहुत ज्यादा आग और धुएं का गुब्बार था। काफी लोगों को इससे नुकसान हुआ। अफरा-तफरी क्षेत्र में फैल गई।
प्रधानमंत्री ने फ्लाइट क्रैश की डिटेल मांगी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय से सहायता भेज दी गई है।मीडिया कैजुएलिटी 128 बताई जा रही है। प्रधानमंत्री ने उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडु से बात कर सारी जानकारी हासिल की है। उड्डयन मंत्री तुरंत अहमादाबाद के लिए निकल रहे हैं। सभी एजेंसी राहत कार्यों में लगी हुई हैं। मीडिया कैजुएलिटी 128 बताई जा रही है।


