न्यूज डेस्क। मध्य प्रदेश के इंदौर में राजा रघुवंशी हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे अपने साथ शिलॉन्ग ले गई है। आरोपी सोनम के भाई गोविंद का कहना है कि सोनम का अब उनसे और उनके परिवार से कोई रिश्ता नहीं है। वह राजा रघुवंशी के परिवार के साथ हैं। इसी के साथ गोविंद ने यूपी पुलिस पर आरोप लगाया कि उसे सोनम रघुवंशी से मिलने नहीं दिया गया।
गोविंद आज राजा रघुवंशी के घर पहुंचा था। इस दौरान राजा की मां गोविंद को गले लगाकर फूट-फूट कर रो पड़ीं। गोविंद ने कहा कि अगर उसकी बहन दोषी है तो उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। गोविंद ने राज कुशवाह के साथ सोनम के प्रेम संबंध की बात को नकारते हुए कहां कि गोविंद 3 सालों से उनके यहां काम करता था। उसकी बहन सोनम उसे राखी बांधती थी।
गोविंद ने कहां कि अगर सोनम ने अपराध किया है तो उसे फांसी मिलनी चाहिए।
