बाॅलीवुड। सलमान खान की सुरक्षा को सेंध लगाकर जबरन उनके घर में घुसने वाले लोगों की जांच अभी पूरी नहीं हो पाई है कि एक और महिला ने ऐक्टर आदित्य राॅय के घर में जबरन घुसने की कोशिश की है। द प्रेस जनरल और पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक दुबई से आई एक 47 वर्षीय महिला गजाला झकारियां ऐक्टर के ब्रांदा स्थित रिजवी काॅम्पलेक्स में घुस गई थी। इस दौरान ऐक्टर घर से बाहर थे। महिला ने घर की नौकरानी को ऐक्टर को गिफ्ट देने की बात कही। इस पर नौकरानी ने महिला को घर के अंदर आने की अनुमति दे दी। इसी बीच ऐक्टर जब घर पहुंचे तो नौकरानी द्वारा बताने पर उन्होंने उक्त महिला को पहचानने से इनकार कर दिया। इस दौरान महिला ने जबरन ऐक्टर से मिलने की कोशिश की। ऐक्टर ने सोसाइटी मैनेजर और गार्ड को यह बात बताई जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है कि आखिर वह क्यों और क्या करने के लिए ऐक्टर के घर पहुंची थी।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *