टाॅलीवुड। अभिनेता कमल हासन चेन्नई में अपनी फिल्म ‘ठग लाइफ’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान फिल्म प्रमोशन के दौरान उनकी जुबान तमिल भाषा के महिमामंडन में ऐसी फिसली की वह कन्नड़ भाषा का अपमान कर बैठे। इसके चलते कर्नाटक बीजेपी के नेता और कन्नड़ समर्थको में काफी गुस्सा दिखाई दे रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कमल हासन के पोस्टर फाड़ते हुए उनकी फिल्म को कर्नाटक में बैन करने की मांग की है।

दरअसल कमल हासन के साथ प्रमोशन के दौरान कन्नड़ अभिनेता शिवकुमार भी मौजूद थे। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कमल हासन ने कहा कि मेरा जीवन, मेरा परिवार तमिल भाषा है। इस दौरान उन्होंने कन्नड़ अभिनेता शिवकुमार की ओर इशारा करते हुए कहा कि आपकी भाषा कन्नड़ का जन्म भी हमारी भाषा से हुआ है। इसलिए आप भी हमारा ही हिस्सा हैं।
उनकी इसी टिप्पणी के बाद हंगामा खड़ा हो गया और कर्नाटक के बीजेपी नेता विजयेन्द्र येदुरप्पा ने कहा कि उनका यह वकतव्य गलत है अपनी भाषा के सम्मान में दूसरी भाषा का अपमान करना उचित नहीं है। यह उनका घमंड दिखाता है। तमिल भाषा का महिमामंडन करने के लिए उन्होंने अभिनेता शिवकुमार के साथ 6 करोड़ कन्नड़ भाषियों का भी अपमान कर दिया। येदुरप्पा ने कहा कि कमल हासन कोई इतिहासकार नहीं जो यह बताएं कि कौन सी भाषा किससे पैदा हुई है।
