Bollywood। प्रीति जिंटा ने जयपुर में एक कार्यक्रम में भारतीय सशस्त्र बलों की इंडियन आर्मी साउथ वेस्टर्न कमांड शप्त शक्ति को 1.10 करोड़ रुपये का दान दिया।
एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने रविवार, 25 मई को अपने इंस्टाग्राम परएक वीडियो साझा किया, जिसमें वह सेना परिवारों को संबोधित करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने सैनिकों और उनके परिवारों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘हमारी भारतीय सेना, पराक्रमी नहीं, बहुत बहादुर भी हैं, लेकिन उसके साथ ज्यादा बहादुर और पराक्रमी उनके परिवार वाले हैं। ये एक बहुत छोटी सी भेंट हैं। जैसे ही मैं इंडियन आर्मी साउथ वेस्टर्न कमांड के ऑडियोटोरियम की ओर बढ़ी, मैंने रेलुगर इंटरवल आर्मी ऑफिसर और जवानों के पोस्टर देखे, जिन्होंने अलग-अलग बहादुरी पुरस्कार जीते। कुछ ने हमारे देश के लिए अपनी जान दे दी, जबकि अन्य युद्ध के मैदान से जख्मों के निशान लेकर वापस लौंटे। ये लोग पति, बेटे, भाई और पिता थे। वे हमारे सशस्त्र बलों का हिस्सा हैं और उन्होंने हमारे कल के लिए अपना आज कुर्बान कर दिया।

https://www.instagram.com/reel/DKEtf0HTd6p/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

View this post on Instagram

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *