बाॅलीवुड। कांस क्वीन ऐश्वर्या ने एक बार फिर अपना परचम कांस फेस्टिवल 2025 में लहरा दिया। उनका दूसरा लुक बाॅलीवुड, हाॅलीवुड सभी को मात दे रहा है। इस बार ऐश्वर्या राय बच्चन ने यह साबित कर दिया है कि उनकी जड़े आज भी सनातन धर्म और हिन्दुत्व से जुड़ी हुई हैै। ब्लैक सिमरी गाउन में ऐश्वर्या ने बनारसी साॅल ओढ़ा है जिसके पीछे गीता का श्लोक लिखा हुआ है। कर्मण्ये वाधिकारस्ते श्लोक की लाइन ने पूरे कांस में सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
कांस में ऐश्वर्या के इस बेहतरीन लुक को देखकर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने भी ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए लिखा कि ऐश्वर्या ने कांस में सनातन धर्म का जलवा बिखेर दिया।
आपको बता दें कि बीते दिन ऐश्वर्या ने साड़ी के लुक के साथ सिंदूर लगाकर आॅपरेशन सिंदूर को रिप्रेजेंट करने की कोशिश की वहीं आज उनका गीता श्लोक वाला लुक एक बार फिर भारत और सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व करता नजर आ रहा है। फैंस ऐश्वर्या के लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उनके इस वायरल लुक में फैंस एक बार फिर यही लिख रहे हैं कि सेलीबे्रटी सितारें हो तो ऐसे जिनके लिए फैशन नहीं देश और धर्म का सम्मान ज्यादा जरूरी है।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *