श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने जम्मू कश्मीर के पर्यटन को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि कश्मीर घाटी का पर्यटन उद्योग काफी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। और उनकी सरकार की तत्काल प्राथमिकता शांतिपूर्ण अमरनाथ यात्रा सुनिश्चित करना है।
सीएम ने कहा कि गर्मी के मौसम में पर्यटकों का आना लगभग न के बराबर है। यहां शायद ही कोई पर्यटक आता है। अधिकारी अब पूरी तरह से वार्षिक अमरनाथ यात्रा पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि हर तीर्थयात्री यहां से सुरक्षित और स्वस्थ होकर जाए। हम दुर्घटना-मुक्त वार्षिक तीर्थयात्रा चाहते हैं, और बाद में हम यह देखना शुरू करेंगे कि हम पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्या कर सकते हैं!

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *