इंदौर| मध्य-प्रदेश की पहली मेट्रो इंदौर शहर से चलने वाली है। मेट्रो रेल काॅरपोरेशन द्वारा इंदौर शहर की इस पहली मेट्रो को 20 मई को चालू करने का निर्णय लिया गया है। इस मेट्रो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाएंगे। पहले दिन से एक हफ्ते तक इस मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को फ्री में ले जाया जाएगा। इसके बाद दूसरे हफ्ते 70 फीसदी, तीसरे हफ्ते 50 फीसदी और चैथे हफ्ते से तीन महीनों तक 30 प्रतिशत की छूट यात्रियों को मेट्रो में दी जाएगी।
मेट्रो का शुरुआती न्यूनतम किराया 20 से 30 रुपए और अधिकतम किराया 80 रूपए रखा गया है। सुबह आठ से रात 8 बजे तक चलने वाली यह मेट्रो दिनभर में 50 फेरे लगाएगी और हर आधे घंटे में यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी।

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *