जबलपुर। शनिवार रात को निजामुद्दीन दिल्ली से रवाना हुई गोंडवाना एक्सप्रेस में बैठे केन्द्रीय मंत्री जुएल उराव के ट्रेन से लापता होने की खबरों ने चारों ओर हड़कंप मचा दिया था। वह जबलपुर जाने के लिए ट्रेन पर बैठे थे पर जब ट्रेन पर उनके पीए ने देखा तो वह नहीं मिलें। इसके बाद जब उनकी तलाश कि गई तो पता चला कि मंत्री जी को पीठ पर काफी चोंटें आई है। ऐेसे में लोगों में आशंका थी कि किसी ने मंत्री जी का अपहरण तो नहीं कर लिया था।
अब खबर आ रही है कि मंत्री जी दमोह स्टेशन में सुबह पौने चार बजे उतरे थे। ट्रेन छूटने के दौरान जब वह दोबारा ट्रेन में बैठने की कोशिश कर रहे थे तो उनका बीपी लो हो गया और पैर फिसलने की वजह से वह नीचे गिर पड़े। जिससे उन्हें ये चोंट आई। इसके बाद वह संपर्क क्रांति लेकर वापस जबलपुर पहुंचे। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।
Shri Jual Oram addressing the media after assuming charge as the Union Minister of Tribal Affairs, in New Delhi on June 14, 2024. 