एक्स पोस्ट । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने एक्स एकाउंट के जरिए एक पोस्ट करके देशवासियों को युद्ध की परिस्थितियों से अवगत कराते हुए उनकी सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया है। उन्होंने एक्स पोस्ट में एक वीडियो डाला है जिसमें कहा है, ‘इस समय जो परिस्थितियां चल रही हैं उससे आप सब अवगत हैं। हमारे रीजन में जो समस्या । हमने हमेशा एक रिस्पांसफुल नेशन बनने का रोल संयम से निभाया है। हमने हमेशा इस बात के पक्षधर रहे हैं कि समस्या का समाधान बातचीत से हो। पंरतु इसका अर्थ यह नहीं कि हमारी सहनशीलता का नजायज फायदा उठाया जाए। यदि कहीं कोई हमारे संयम का फायदा उठाने की कोशिश करता है तो उसे कल की तरह ही क्वालिटी कार्यवाही का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार रहना होगा। भारत की संप्रभुता की सुरक्षा में कोई भी हद हमारे लिए बाधा नहीं बनेगी।इसका मैं देशवासियों को भरोसा देता हूं मित्रों।’

By Pooja Patel

प्रोड्यूसर एंड सब एडिटर डेली हिन्दी मिलाप हैदराबाद, दैनिक भास्कर, नई दुनिया, भास्कर भूमि, राजस्थान पत्रिका में 14 वर्ष का कार्यानुभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *