केदारनाथ। केदारनाथ यात्रा शुरु हो चुकी है। इस यात्रा में लाखों लोगों की भीड़ यात्रा में दर्शन करने पहुंच रही है। ऐसे में रजिस्ट्रेशन और टोकन सिस्टम की अव्यवस्था की खबरों के बाद अब खच्चरों में वायरस फैलने की खबरें सामने आ रही है।
इस यात्रा में यात्रियों को ढोते-ढोते थक चुके खच्चर अब बीमार हो कर मर रहे हैं। इनके मरने का कारण किसी वायरस का होना भी बताया जा रहा है। यात्रा शुरू होने के बाद से दो दिन में अब तक 14 खच्चर मर चुके हैं। इनमें एक्वाइन एनफ्लूएंजा वायरस मिलने की आशंका जताई गई है। इस लिए खच्चरों का यात्रा में उपयोग को 24 घंटे के लिए रोक दिया गया है। खच्चरों के मरने का कारण जानने के लिए केन्द्र द्वारा हरियाणा के हिसार से भी भेजी गई है। जो खच्चरों के बीमारी का पता लगाएंगे। ज्ञात हो कि यात्रा शुरु होने से पहले ही राज्य प्रशासन द्वारा 16 हजार खच्चरों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया था। जिसमें 152 खच्चर के सैंपल पाॅजिटीव पाए गए थे। पशुपालन सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम सचिव ने खच्चरों की मौत का कारण वायरस की वजह से होने पर इनकार किया है।
इधर सोशल मीडिया में कई यूट्यूबर्स ने खच्चर व्यवसायियों पर आरोप लगाया है कि वह खच्चरों से जरूरत से ज्यादा काम लेते हैं। जिनकी वजह से रास्तों में खच्चर दम तोड़ रहे हैं। यही नहीं यदि कोई खच्चर थक कर बैठ जाता है और यात्रियों को ले जाने से मना करता है तो उसे सिगरेट की आग से जलाकर उठाया जाता है। एक इंन्फ््लूएंसर द्वारा इसका वीडियों भी इंस्टाग्राम में बनाकर डाला गया है।
